एयर मार्शल अवधेश, कवि नीरज सहित 10 विभूतियों को मिलेगा 'ब्रज रत्न अवार्ड'

आगरा, 13 जून। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा 'ब्रज रत्न अवार्ड' के सातवें संस्करण का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। मंगलवार को ब्रज रत्न अवार्ड की घोषणा बाईपास मार्ग स्थित एक होटल में की गई। 
इन्हें मिलेगा अवार्ड
1. एयर मार्शल अवधेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)  
2. पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)
3. पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गजल गायक)
4. पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)  
5. पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक) 
6. पद्मश्री नलिनी-कमलिनी (कथक नृत्यांगना) 
7. पंडित बृजभूषण गोस्वामी (भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक)
8. पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम)
9. डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)
10. अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)।
घोषणा से पहले ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गर्ग, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, गोपाल गुप्ता, कुलदीप सिंह कोहली, दीपक मनचंदा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, राममोहन कपूर ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर पूरन डावर ने कहा कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को बृज की संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देना है। एके सिंह ने बताया कि अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में योगदान के लिए ब्रज मण्डल की विभूतियों को सात श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जाता है।महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि 17 जून को केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संचालन तरुण शर्मा ने किया।
______________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments