आगरा, 28 फरवरी। जिले के तीन कराटे खिलाड़ियों ने मथुरा में हुई अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में तीन पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। खुशनुमा अंसारी ने स्वर्ण और काव्यांश गौतम व हरिओम वर्मा ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता रविवार को कृष्णा नगर, मथुरा में सम्पन्न हुई।
इस टीम के मुख्य प्रशिक्षक व तकनीकी निदेशक देवजीत घोष तथा माइकल ली (6th dan) रहे। शरद कुमार, रूपेश अग्रवाल, नूर मोहम्मद, बृजेश निगम ने इन खिलाड़ियों को पदक जीतने पर शुभकामनाएँ दीं।