मुख्यमंत्री योगी कल मंगलवार को आगरा में
आगरा, 16 नवम्बर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 17 नवम्बर को यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के निवास पर जाकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की।
खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर तीन बजे मथुरा से आगरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक के निवास पर जाएंगे। दिवंगत विधायक के परिजनों से मुलाकात के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की भी संभावना है।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments