Agra News: खबरें आगरा की.....

इंदौर के सांसद का सिंधी समाज ने किया स्वागत 
आगरा, 02 नवंबर। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के शहर आगमन पर समस्त सिंधी समाज  द्वारा उनका स्वागत किया गया। 
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने भी सांसद लालवानी से शिष्टाचार भेंट की। दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच नगर विकास एवं जनसुविधाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर हर्ष दिवाकर, महेश राणा, आनंद नोतनानी, सुखदेव गिडवानी, अंजू दियलानी, संगीता नोतनानी, परमजीत कौर, अमिता नोतनानी, वंश नोतनानी, संजीव कुमार, अंश कुमार आदि उपस्थित रहे।
__________________________________
शाहगंज के छात्र नितिन शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक, आगरा मंडल का बढ़ाया मान
आगरा, 02 नवम्बर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के 8वीं कक्षा के छात्र नितिन शर्मा ने 70वीं राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और आगरा का नाम रोशन किया है।
कानपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम विजेता रही। टीम की जीत में 14 वर्षीय नितिन शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
सोमवार को जब स्वर्ण पदक जीतकर नितिन विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह और समस्त शिक्षक वृंद ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी अनिल कुमार, संजीव कुमार यादव, वी.डी. पाराशर और दिलीप शर्मा ने छात्र का उत्साहवर्धन किया।
___________________________________
डीईआई में हुई युवा संसद
आगरा, 02 नवम्बर। मेरा युवा भारत आगरा व NSS, DEI के संयुक्त तत्वावधान में दो नवंबर को DEI में युवा संसद का आयोजन हुआ। विषय "One Nation, One Election" रहा।
मुख्य अतिथि प्रो. एनपीएस चंदेल ने कहा- युवा संसद नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने की। प्रतियोगिता में कनक चौहान प्रथम, खुशबू मिश्रा द्वितीय, अतिशय जैन तृतीय, सोनी चौधरी चतुर्थ व अर्शिया हाशमी पंचम रहीं।
निर्णायक मंडल में डॉ. सनिल कुमार, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी व डॉ. अपेक्षा जैन रहे। मंच संचालन सिमरित कौर व तनुजा ने किया।
___________________________________
गटर जनरेशन मामला: कंगना के खिलाफ रिवीजन खारिज
आगरा, 02 नवम्बर। गटर जनरेशन टिप्पणी मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन को जिला जज संजय कुमार मलिक ने खारिज कर दिया।
अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने कहा - सार्वजनिक विषय पर कठोर, विवादास्पद या अमर्यादित टिप्पणी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में आती है। इससे असहमति हो सकती है पर अपने आप में अपराध नहीं बनता।
कोर्ट ने कहा परिवादी के पुत्र ध्रुव शर्मा की जन्मतिथि 31.10.2009 है, वह 27 जुलाई 2026 को टिप्पणी के समय अवयस्क था, NEET में शामिल होना नहीं माना जा सकता। परिवादी घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं था। मानहानि में व्यथित व्यक्ति का होना जरूरी है। परिवादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कहा कि वह हाईकोर्ट जाएंगे।
___________________________________
मीरा के प्रभु गिरधर नागर कार्यक्रम संपन्न
आगरा, 02 नवम्बर। साहित्य संगीत संगम व चेतना और डॉ. अंबेडकर यूनिवर्सिटी के रेडियो 90.4 के सहयोग से ग्रैंड होटल में मीराबाई जन्मदिवस पर "मीरा के प्रभु गिरधर नागर" कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता साहित्यकार अरुण डंग ने की।
मुख्य अतिथि लक्ष्मण दास अग्रवाल ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण किया। पूजा तोमर ने सरस्वती वंदना की। अरुण डंग ने कहा - मीरा विद्रोह का विनम्र स्वर थीं। प्रो. सुषमा सिंह ने कहा - मीरा को समझना कृष्ण को समझना है। अर्चना अग्रवाल ने मीरा पर पेंटिंग भेंट की। सुशील सरित, प्रो. अंशवना सक्सेना, पूजा तोमर, लवेश अग्रवाल व सुभाष सक्सेना ने मीरा के भजन प्रस्तुत किए। संगीत संयोजन राज मैसी का रहा। धन्यवाद हरीश भदौरिया ने दिया।
___________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments