आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: ADCP मनोज यादव बने राज्यपाल के ADC, दरोगाओं के भी व्यापक तबादले
आगरा, 12 नवम्बर। प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए यहां पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) मनोज कुमार यादव का तबादला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें प्रदेश के राज्यपाल का परिसहाय (Aide-de-Camp) नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इसी के साथ आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार, नगर जोन में कुल 39 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें तीन महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। कई चौकी प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को उनके ही थाना क्षेत्र में नई चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है।
2022 बैच के IPS हैं मनोज यादव
मनोज कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2022 बैच के अधिकारी हैं। आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर रहते हुए वे पुलिस कमिश्नरेट की प्रशासनिक और पुलिसिंग व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत प्रदेश के राज्यपाल के परिसहाय के रूप में कार्य करना होगा। राज्यपाल के परिसहाय के रूप में उनकी नई तैनाती को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी माना जा रहा है। परिसहाय का दायित्व राज्यपाल से संबंधित आधिकारिक कार्यक्रमों और निर्धारित प्रोटोकॉल व्यवस्था में सहयोग करना होता है। इस नियुक्ति के बाद आगरा पुलिस कमिश्नरेट में उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी की तैनाती को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
39 दरोगाओं की नई तैनाती, कई अहम चौकियों पर बदले प्रभारी
इस फेरबदल में रकाबगंज, लोहामंडी, जगदीशपुरा, शाहगंज, ताजगंज, हरीपर्वत, सिकंदरा, ट्रांस यमुना, छत्ता, कोतवाली, सदर, कमलानगर और महिला थाने से संबंधित चौकियों में बदलाव किया गया है। इसके तहत गोकुलपुरा, अलकापुरी, बोदला, अवधपुरी, बसई, सराय ख्वाजा, नीतिबाग, ताजमहल, खंदारी, नेहरू नगर, रावतपाड़ा और बल्केश्वर समेत कई महत्वपूर्ण चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार फारुख खान को थाना रकाबगंज से चौकी प्रभारी गोकुलपुरा, थाना लोहामंडी बनाया गया है। अजय दांगी को थाना ट्रांस यमुना से चौकी प्रभारी अलकापुरी, थाना जगदीशपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
कुलदीप कुमार को थाना जगदीशपुरा से चौकी प्रभारी द्वितीय, थाना जगदीशपुरा और दीपक कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी बोदला, थाना जगदीशपुरा नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार को थाना ताजगंज से चौकी प्रभारी अवधपुरी, थाना जगदीशपुरा भेजा गया है।
अमित कुमार को थाना शाहगंज से चौकी प्रभारी सराय ख्वाजा, थाना शाहगंज बनाया गया है। सुभाष सिंह को थाना सदर से चौकी प्रभारी द्वितीय, थाना शाहगंज और गौरव कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी बसई, थाना ताजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ललित कुमार को पुलिस लाइन (आवंटित नगर जोन) से चौकी प्रभारी नीतिबाग, थाना ताजगंज बनाया गया है। गजेंद्र सिंह को थाना सदर से चौकी प्रभारी द्वितीय, थाना ताजगंज भेजा गया है। गौरव गुप्ता को चौकी प्रभारी रिंग रोड, थाना हरीपर्वत से चौकी प्रभारी ताजमहल, थाना ताजगंज की जिम्मेदारी मिली है। कपिल कुमार को थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी तोरा, थाना एकता नियुक्त किया गया है।
श्याम सुंदर को चौकी प्रभारी बालूगंज, थाना रकाबगंज से चौकी प्रभारी घटिया आजम खां, थाना हरीपर्वत बनाया गया है। सिराज खां को चौकी प्रभारी शहीदनगर, थाना सदर से चौकी प्रभारी खंदारी, थाना हरीपर्वत भेजा गया है। प्रवीन कुमार को चौकी प्रभारी गुड़की मंसूर खां, थाना छत्ता से चौकी प्रभारी नेहरू नगर, थाना हरीपर्वत की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत सिंह को थाना हरीपर्वत से चौकी प्रभारी रिया रोड, थाना हरीपर्वत नियुक्त किया गया है।
सचिन उपाध्याय को थाना हरीपर्वत से चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया, थाना सिकंदरा और अखिलेश दीक्षित को थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी रुनकता, थाना सिकंदरा बनाया गया है।
पवन कुमार को थाना सदर से चौकी प्रभारी पदम प्राइड, थाना सिकंदरा तथा राम अनुज को थाना एकता से चौकी प्रभारी प्राची टावर, थाना सिकंदरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विकास कुमार को चौकी प्रभारी बसई, थाना ताजगंज से चौकी प्रभारी टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना स्थानांतरित किया गया है। भानु प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी तोरा, थाना एकता से चौकी प्रभारी मंडी समिति, थाना ट्रांस यमुना बनाया गया है। राजकुमार व्यास को चौकी प्रभारी नीतिबाग, थाना ताजगंज से चौकी प्रभारी नाई की मंडी, थाना एमएम गेट भेजा गया है। रिक्की पुनिया को चौकी प्रभारी सौदागर लाइन, थाना सदर से चौकी प्रभारी बल्केश्वर, थाना कमलानगर की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार को चौकी प्रभारी नुनिहाई, थाना एत्माद्दौला से चौकी प्रभारी गुड़की मंसूर खां, थाना छत्ता नियुक्त किया गया है। विश्वजीत को थाना ताजगंज से चौकी प्रभारी द्वितीय, थाना छत्ता बनाया गया है।
गौरव यादव को थाना कमलानगर से चौकी प्रभारी बेलनगंज, थाना छत्ता और राकेश बाबू को थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी द्वितीय, थाना नाई की मंडी भेजा गया है।
राजीव कुमार को थाना एकता से चौकी प्रभारी फूलट्टी, थाना कोतवाली तथा अमित कुमार को चौकी प्रभारी टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना से चौकी प्रभारी रावतपाड़ा, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रकाबगंज, सदर और मंटोला क्षेत्र में भी नई तैनाती
पतंजलि आर्य को थाना रकाबगंज से चौकी प्रभारी रेलवे लाइन, थाना मंटोला नियुक्त किया गया है। आकाश धामा को थाना सदर से चौकी प्रभारी सौदागर लाइन, थाना सदर बनाया गया है।
रूपक कुमार को थाना छत्ता से चौकी प्रभारी शहीदनगर, थाना सदर भेजा गया है। ऋषि कुमार को चौकी प्रभारी मंडी समिति, थाना ट्रांस यमुना से चौकी प्रभारी फोर्ट, थाना रकाबगंज की जिम्मेदारी मिली है। अमित कुमार को थाना कमलानगर से चौकी प्रभारी बालूगंज, थाना रकाबगंज नियुक्त किया गया है। नीलेश शर्मा को थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी द्वितीय, थाना रकाबगंज भेजा गया है।
तीन महिला दरोगाओं की भी बदली तैनाती
पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल में तीन महिला उपनिरीक्षकों की तैनाती भी बदली गई है।
महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी तोमर को चौकी प्रभारी फुलट्टी, कोतवाली से महिला पुलिस चौकी बाग, महिला थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक शिवानी बंसल को थाना सदर से महिला पुलिस चौकी लोहामंडी, महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महिला उपनिरीक्षक शकुन यादव को थाना शाहगंज से महिला पुलिस चौकी किरावली, महिला थाना नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा करीब चालीस दरोगाओं के जोन में बदलाव किए जाने की भी सूचना है।
____________________________________

Post a Comment
0 Comments