आगरा में 3.71 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर होम, सिकंदरा में 5200 वर्ग मीटर में होगा निर्माण

आगरा, 18 नवम्बर। कुत्तों के आतंक को देखते हुए सख्ती के आदेश के बाद प्रदेश के नगर निगमों में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए 63.13 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से 3.71 करोड़ रुपये से शहर में भी डॉग शेल्टर होम बनाया जाना है।
सिकंदरा में प्रस्तावित है शेल्टर होम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉग शेल्टर होम 5200 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाना है। इसके लिए सिकंदरा में पहले जहां नगर निगम की शूटिंग रेंज थी, उसी जगह को डॉग शेल्टर होम के लिए प्रस्तावित किया गया है। अभी इस पर मुहर लगनी है। उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को कार्यदायी संस्था घोषित किया गया है।
खूंखार और बीमार कुत्ते रहेंगे शेल्टर होम में
शहर में कुत्तों का आतंक है। ताजमहल, आगरा किला से लेकर कॉलोनियों में हर रोज कुत्ता काटने की घटनाएं हो रही हैं। डॉग शेल्टर होम में खूंखार और बीमार कुत्तों को रखा जाएगा। इसमें बीमार कुत्तों का इलाज भी किया जाएगा।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments