आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गति सीमा, 15 फरवरी तक लागू रहेंगे नए नियम

आगरा, 18 नवम्बर। सर्दियों में कोहरे को देखते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। निर्धारित गति से अधिक चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 15 नवंबर से आगामी 15 फरवरी तक के लिए नई गति सीमा निर्धारित की है। अभी चार से आठ यात्री की क्षमता वाले वाहनों की गति सीमा दिन में 100 किमी प्रति घंटा और रात में 80 किमी प्रति घंटा थी, जिसे घटाकर दिन में 80 किमी प्रति घंटा और रात में 60 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। इसी तरह अन्य श्रेणी के वाहनों की गति सीमा भी कम की गई है।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधामोहन द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि नोडल अधिकारी राजेश पांडे के निर्देश पर वाहनों की गति सीमा कम करने के आदेश जारी किए गए हैं।
नई गति सीमा
आठ से अधिक सीटों वाले यात्री वाहन
- सुबह 8 से रात 8 बजे तक - 80 किमी प्रति घंटा
- रात 8 से सुबह 8 बजे तक - 60 किमी प्रति घंटा
09 से अधिक सीटों वाले यात्री वाहन
- सुबह 8 से रात 8 बजे तक - 60 किमी प्रति घंटा
- रात 8 से सुबह 8 बजे तक - 50 किमी प्रति घंटा
मालवाहक वाहनों के लिए
- सुबह 8 से रात 8 बजे तक - 50 किमी प्रति घंटा
- रात 8 से सुबह 8 बजे तक - 40 किमी प्रति घंटा।
अन्य जरूरी नियम:
- कन्वॉय सिस्टम: यदि कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) 50 मीटर से कम हो जाती है, तो वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर या 'कन्वॉय सिस्टम' (पुलिस की देखरेख में काफिले के रूप में) के तहत निकाला जाएगा।
- कार्रवाई : निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और चालान किया जाएगा।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments