बाजरे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 30 लाख की शराब, मलपुरा पुलिस ने पकड़ी 201 पेटी

आगरा, 05 नवम्बर। जिले में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। मलपुरा पुलिस ने ट्रैक्टर से तस्करी कर ले जाई जा रही 201 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। ट्रैक्टर में बाजरे की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो।
जांच में पता चला है कि यह शराब राजस्थान में होने वाले सरपंच चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी। चुनाव में शराब बांटने के लिए तस्करी की जा रही थी, लेकिन मलपुरा पुलिस की कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है। तस्करी के इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments