सीडीओ प्रतिभा सिंह बनीं आगरा मंडल की अपर आयुक्त, अमित कुमार होंगे नए CDO, सात तबादले
आगरा, 14 अक्टूबर। प्रदेश शासन ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल नियुक्त किया गया है। वहीं कानपुर देहात के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार आगरा के नए मुख्य विकास अधिकारी होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा मंडल में अपर आयुक्त राजेश कुमार को शासन में विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रतिभा सिंह मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगी। अब उनका दायरा जिले से बढ़कर मंडल स्तर तक हो गया है।
नए सीडीओ अमित कुमार जिले में विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अन्य तबादले -
- धीरेंद्र सिंह सचान: विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य से निदेशक, पंचायती राज
- राकेश कुमार पटेल: CDO आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य
- कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण: CDO मुजफ्फरनगर से CDO आजमगढ़
- देवदत्त सिंह कुशवाहा: सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से प्रतीक्षारत।
__________________
Post a Comment
0 Comments