"मोबाइल के अतिप्रयोग, खेलों से दूरी ने बच्चों को लक्ष्य से भटकाया" || सेंट पीटर्स कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक फिएस्टा का समापन

आगरा, 31 अक्टूबर। सेंट पीटर्स कॉलेज में शनिवार को 'इटर्निया' 'वार्षिक सांस्कृतिक फिएस्टा 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत व सामूहिक प्रार्थना नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि ए. सी. पी. बजरंग प्रसाद एवं अतिथि फा. जोसेफ डाबरे, कॉलेज प्रबंधक फा. इग्नेशियस मिरांडा, प्रधानाचार्य फा. डॉ. आल्विन पिंटो, उपप्रधानाचार्य फा. कुलकंत, फा. लुईस खेस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर एंसी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया।
कॉलेज के छात्रों ने 'स्वागत गीत' प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। साथ ही हमारी 'राजस्थानी परम्परा' की गहन पहचान से अवगत कराता कार्यक्रम 'रंगीला राजस्थान' की आकर्षक प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी गयी। 'मौन' भी 'अभिव्यक्ति' की भाषा है', को 'माइम' के द्वारा छात्रों ने प्रस्तुत किया, जिसका विषय था "स्क्रीन से दूरी, स्वयं से जुड़ाव" कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीतों की सुरीली प्रस्तुति 'मातृभूमि' के रूप में दी। इसके उपरान्त कॉलेज के बैंड 'लेगसी द मार्चिग बेण्ड' की सुन्दर व आकर्षक प्रस्तुति हुई।
मुख्य अतिथि ए.सी.पी बजरंग प्रसाद ने कहा कि जीवन में ए.पी जे अब्दुल कलाम की चार बातें हमें छात्र रूप में याद रखनी चाहिए। पहला अपना लक्ष्य स्पष्ट रखें। दूसरा इसके लिए अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है जो हमारें अभिभावक हमें दिलाते हैं। तीसरा कठिन परिश्रम होना जरूरी हैं चौथा सहनशीलता व धैर्य का होना बहुत आवश्यक है। मोबाइल का अतिप्रयोग तथा खेलों से दूरी ने बच्चों को उनके लक्ष्य से भटका दिया है।
इस अवसर पर अध्यापिका प्रियंका लाल को उनके 25 वर्षों के सेवाकाल हेतु सम्मानित किया गया। 'पारम्परिक दिवस' के अन्तर्गत जूनियर छात्र समूह द्वारा 'महाराष्ट्र परम्परा और उत्सव के रंग' की प्रस्तुति दी गयी। अन्त में छात्रों के द्वारा 'फिनाले डांस' की प्रस्तुति की गयी।
कॉलेज प्रधानाचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि विद्यार्थियों की कला का सार्थक प्रर्दशन है, जो कि अतुलनीय है। कॉलेज के अध्यापकगण व कोऑर्डिनेटर्स शोभा राना, नितिका तिवारी एवं दिव्या सिंह उपस्थित रहीं।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments