बालूगंज की श्यामजी ऑटो पार्ट्स दुकान में आग
आगरा, 16 अक्टूबर। थाना रकाबगंज के अंतर्गत बालूगंज चौराहे के पास श्री श्यामजी ऑटोमोबाइल्स नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरों के अनुसार, श्री श्यामजी ऑटोमोबाइल्स के ग्राउंड फ्लोर और प्रथम मंजिल पर रखे ऑटो पार्ट्स में अचानक आग लग गई।
दुकान से निकलते धुएँ और आग की लपटों को देख बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के ऑटो पार्ट्स के दुकानदार आग फैलने की आशंका से दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दुकान संचालक पंकज पुत्र हरीबाबू निवासी कमला नगर द्वारा आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
_________________
Post a Comment
0 Comments