सिकंदरा हाईवे पर रोडवेज बस टैंकर से टकराई, सात यात्री घायल
आगरा, 02 अक्टूबर। सिकंदरा हाईवे पर अरतौनी के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ताज डिपो की बस आगे जा रहे पानी के टैंकर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा दोपहर करीब एक बजे का है। ताज डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सिकंदरा मंडी फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही अरतौनी में बस ने आगे चल रहे पानी के टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टैंकर का पिछला हिस्सा भी टूट गया। अचानक हुए हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी का कहना है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments