संस्कार भारती के दीपावली आनन्द मेले में मस्ती और उमंग के साथ संस्कार और ज्ञान का संचार

आगरा, 31 अक्टूबर। संस्कार भारती महानगर द्वारा जयपुर हाउस, श्रीराम पार्क में शनिवार की सायं आयोजित दीपावली आनन्द मेले में स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर नारीशक्ति को प्रोत्साहित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 
यहां मस्ती और उमंग के साथ संस्कारों का भी मेला लगा था। शंखनाद की प्रस्तुतियों ने जहां स्वस्थ रहने के साथ अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया वहीं स्वर्णिम भारत की थीम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
मेले का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रचारक बांके लाल गौड़, सुभाष अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद्र अग्रवाल, राजीव द्विवेदी, गौरव बंसल, जयरामदास होतचंदानी, गौरव जिंदल ने किया। 
मेले में बच्चों के लिए झूले व आकर्षक खेल, युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता और स्टाल तो वहीं महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम थे। देर रात तक दर्शकों ने मेले का आनन्द लिया। 
विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, नीरज अग्रवाल, राजीव सिंघल, श्याम तिवारी, आशीष जैन, छीतरमल गर्ग, प्रदीप सिंघल, शुभांशु गर्ग, संदीप गोयल,  अभिषेक गर्ग ने किया। संचालन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया। 
चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता में 153 बच्चों ने भाग लिया तो मानो अपनी कल्पनाओं को उड़ान भरने का मौका मिल गया। मंच पर संगीत पर थिरकते युवाओं के कदम नई उड़ान भरने का संदेश दे रहे थे। मेले में नीता गर्ग, मीना अग्रवाल और अनीता भार्गव के संयोजन में स्वर्णिम भारत की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
डा. आभा गुप्ता (राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्या) द्वारा तैयार किए चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता, अमित अग्रवाल के निर्देशन में रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,  थाल सज्जा प्रतियोगिता, विविध वेश प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जजों की निर्णायक भूमिका में निधि बंसल, गीता अग्रवाल, आस्था गर्ग, डॉ रश्मि सक्सैना , प्रोफेसर बिंदु अवस्थी, डॉ मुकेश कुमार , डा शार्दुल मिश्रा रहे। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सर्वव्यवस्था प्रमुख नीरज अग्रवाल, मेला प्रभारी श्याम तिवारी, मेला संयोजक आशीष जैन, सह संयोजक नीता गर्ग, राकेश पाठक और शुभांशु गर्ग रहे। कार्यक्रम प्रांतीय महामंत्री श्री नन्द नंदन गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रेनू गुप्ता पार्षद, जय गुप्ता, पार्षद हेमंत प्रजापति, सुशील कपूर, संजय कपूर, संतोष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, गौरव मित्तल, अनुराग मित्तल, रोहित गोयल, महेश गोयल, सरजू बंसल, अनिल वर्मा, बंटी महाजन, अनिल सिसोदिया , मनीष गुप्ता अनूप, रवीश जैन, अनूप जैन, अनूप अग्रवाल, अजय जैन, ईश्वर पाल सिंह, मदनलाल अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सतीश गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, हेमंत गर्ग ठाकुरदास अफतानी, दिनेश अग्रवाल उपस्थित थे। 
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments