रामलीला: राजा दशरथ ने मुख्यमंत्री योगी को दिया राम लग्न और बारात का निमंत्रण

आगरा, 01 अक्टूबर। शहर की मुख्य रामलीला में राजा दशरथ का स्वरूप निभा रहे संजय सिंघल सादाबाद वाले और रानी कौशल्या के स्वरूप में नीता सिंघल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 5 अक्टूबर को होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव और 6 अक्टूबर को निकलने वाली राम बारात में आने का आग्रह किया। इस दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति और रजत सिंघल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में राजा दशरथ और रानी कौशल्या का स्वरूप धारण करना सौभाग्य और गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन को और भव्य बनाने की कामना की। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
 
संजय सिंघल ने बताया कि 05 अक्टूबर को श्रीराम लग्न उत्सव वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में श्रद्धा-भक्ति के साथ होगा। इसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र (बड़े दिनेश जी) के आने की स्वीकृति मिल गई है। छह अक्टूबर को ऐतिहासिक राम बारात निकलेगी, जिसमें झांकियां, बैंड-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहेंगी।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments