व्यापारी परिवारों ने डांडिया नाइट में जमकर किया धमाल
आगरा, 24 अक्टूबर। फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को होटल मार्क रॉयल, नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।
गायक हेमा शर्मा और देव कुमार की प्रस्तुतियों पर व्यापारी परिवार देर तक झूमते रहे। ‘ढोली तारो ढोल बाजे’, ‘नगाड़ा संग ढोल’ और ‘कमरिया करे लपालप’ जैसे गीतों पर रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे महिला-पुरुषों ने डांडिया खेला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर उद्योग शैलेंद्र सिंह, कौशल विकास मंत्रालय के प्रबंधक सुमित शर्मा और चीफ फायर ऑफिसर डीके सिंह मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह धाकड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारिक समुदाय में आपसी समन्वय बढ़ाते हैं। अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने बताया कि उद्देश्य व्यापारियों और उनके परिवारों में एकजुटता और सौहार्द मजबूत करना रहा। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष रवींद्र अग्रवाल, महामंत्री उमेश बंसल, सुरेश चंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments