स्कूली बच्चों ने की सनातन कल्याण गौशाला की शैक्षणिक यात्रा
आगरा, 12 अक्टूबर। साइट सी इंडस्ट्रियल एरिया सिकंदरा स्थित सनातन कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित निराश्रित गौवंश चिकित्सालय एवं गौशाला में लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। गौशाला भगवती ढाबे वाले पुल के नीचे स्थित है।
भ्रमण के दौरान गौशाला की संचालिका वंदना सिंह ने बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव कराया और उन्हें अपनी संस्कृति व जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों ने गौशाला में श्रमदान कर गायों की सेवा की और गौपूजन भी किया। वंदना सिंह ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से बच्चों में जीव दया, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments