शिक्षक नेता के भतीजे की हत्या का आरोपी सिपाही जैकी चौधरी प्रयागराज से गिरफ्तार

आगरा, 13 अक्टूबर। थाना सदर क्षेत्र के सेवला जाट में विगत शुक्रवार देर रात गोलीकांड में घायल ढाबा संचालक बिट्टू लवानिया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही जैकी चौधरी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।
खबरों के अनुसार, मृतक बिट्टू लवानिया राजकीय शिक्षक संघ के नेता जय गोविंद लवानिया का भतीजा था और सेवला में ढाबा चलाता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त रवि और दो अन्य साथियों के साथ ऑटो में बैठा था। आरोप है कि तभी मधुनगर निवासी जैकी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और सीने में पिस्टल से गोली मारकर बाइक से फरार हो गया।
परिजन उसे लहूलुहान हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
बिट्टू के पिता राम प्रताप लवानिया सेना से रिटायर हैं, जबकि बड़े भाई जीआईसी में शिक्षक हैं। परिवार का आरोप है कि जैकी से पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी के चलते हत्या की गई। 
शुरुआती खबरों में कहा गया था कि आरोपी जैकी का सगा भाई पुलिस विभाग में तैनात है, बाद में पता चला कि खुद जैकी भी पुलिस में सिपाही है। थाना सदर पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमें गठित की थीं। पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments