Agra News-2: खबरें आगरा की-2..

सनातन धर्म मंदिर ईदगाह कॉलोनी में गरबा-डांडिया की धूम, अष्टमी पर महिलाओं ने किया आयोजन
आगरा, 18 अक्टूबर। ईदगाह कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में 18 अक्टूबर 2026 को अष्टमी के पावन अवसर पर महिला मंडल मंदिर मंडली द्वारा गरबा एवं डांडिया का भव्य आयोजन किया गया।
मंदिर परिसर में माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर गरबा-डांडिया कर सभी ने पर्व का आनंद उठाया। आयोजन ने हमारी समृद्ध संस्कृति और उत्सवधर्मिता को दर्शाया। ऐसे आयोजन समाज और परिवार में आपसी प्रेम और सकारात्मकता को मजबूत करते हैं।
आयोजन में मुख्य रूप से आरती खन्ना, संगीता नोतनानी, रजनी अग्रवाल, साधना, रचना, सीमा, प्रीति ओबेरॉय, राधा, श्वेता, राखी ओबेरॉय, अंजलि, कनिका, नीरू, उमा, भारती, अंजू, अनिता, इंदु, मोनाल, मधु, शशि, अर्चना, दुर्गेश और समस्त महिला मंडल मंदिर मंडली ईदगाह कॉलोनी उपस्थित रहीं।
________________________________________
आगरा की दिव्यांशी गौतम बनीं यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियन, चार खिलाड़ियों ने जीते पदक
आगरा, 18 अक्टूबर। आगरा की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी दिव्यांशी गौतम ने पीलीभीत में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में अंडर-19 बालिका एकल का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया। फाइनल में उन्होंने आगरा की ही कुहू को रोमांचक तीन गेम के मुकाबले में हराया।
दिव्यांशी ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। फाइनल में पहला गेम 5-15 से हारने के बाद दिव्यांशी ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दो गेम 15-10 और 15-9 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिव्यांशी ने गाजियाबाद के जय सिंह के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक भी जीता।
बालक एकल में आगरा के शुभम सोलंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सुमित चाहर ने दो कांस्य जीते - गाजियाबाद की कीरत चौधरी के साथ मिश्रित युगल में और अयोध्या के आयुष मिश्रा के साथ बालक युगल में। इस तरह आगरा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते।
________________________________________
जीटो आगरा चैप्टर ने कराई साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी
आगरा, 18 अक्टूबर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) आगरा चैप्टर द्वारा 18 अक्टूबर को होटल हॉलीडे इन, संजय प्लेस में "साइबर सुरक्षा" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्देश्य रोजमर्रा के साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के उपायों को समझाना था।
मुख्य वक्ता के रूप में देश के जाने-माने अपराध अन्वेषक अमित दुबे ने बताया कि कैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल, लैपटॉप और ऐप्स के जरिए हम साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने बचाव के उपायों और सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि के रूप में DIG आगरा शैलेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है और इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए जरूरी हैं।
कार्यक्रम में आगरा चैप्टर के अध्यक्ष योगेश जैन, सचिव नितिन जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, लेडीज विंग अध्यक्ष मेघना जैन, मुख्य सचिव तनु जैन, कोषाध्यक्ष शिल्पी जैन, यूथ विंग अध्यक्ष अनुराग जैन, मुख्य सचिव अक्षत जैन, कोषाध्यक्ष सिद्धांत बैनाड़ा, प्रदीप कुमार जैन, विमलेश कुमार जैन, सुरेंद्र सोनी, जितेंद्र कुमार जैन, रंजीत सुराना, मनोज बाकलीवाल उपस्थित रहे।
________________________________________
आवास विकास सेक्टर-6 में मां भगवती की महाआरती, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
आगरा, 18 अक्टूबर। आवास विकास सेक्टर-6 में रविवार को नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत मां भगवती की महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
महोत्सव संरक्षक डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर निक्की भगत, अरुण श्रीवास्तव, गब्बर राजपूत, टोनी वर्मा, पंकज तायल, आकाश सारस्वत, नकुल सारस्वत मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 19 अक्टूबर को छप्पन भोग एवं डांडिया और 20 अक्टूबर को कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments