23 अक्टूबर को आगरा में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, MLC स्नातक-शिक्षक चुनाव में मतदान के कारण DM ने घोषित किया अवकाश

आगरा, 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने विद्यालय बंद रखने घोषणा की है। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर मतदान के दिन यानी 23 अक्टूबर, शुक्रवार को जनपद के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय, साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालित निजी विद्यालय भी शामिल हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार, 23 अक्टूबर को आगरा खंड स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए मतदान होना है, जिस कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। साथ ही कई विद्यालयों को मतदान केंद्र भी बनाया गया है। इसी को देखते हुए छात्रों की सुविधा और चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों, प्रधानाचार्यों और जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments