आगरा में सनातन समाज पार्टी का विस्तार
आगरा, 14 सितम्बर। सनातन समाज पार्टी (ससपा) के जिला किसान मोर्चा की एक बैठक में पार्टी की नीतियों और सनातन विचारधारा से प्रभावित होकर कई नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने की। उन्होंने सभी नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि ससपा किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगरा में संगठन का चहुंमुखी विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विनोद कौशिक, पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष डी.पी. त्यागी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष उदय सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन धाकरे, जिलाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा अशोक ओझा एवं खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments