स्वस्थ भारत की आधारशिला है स्वच्छता.. || डॉ.राजीव पचौरी को डॉ. वेद भारद्वाज सम्मान

आगरा, 16 सितम्बर। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा बुधवार की शाम संजय प्लेस स्थित एक होटल में पूर्व निदेशक जालमा संस्थान एवं सोसायटी के पूर्व सचिव डॉ. वेद भारद्वाज स्मृति विज्ञान व्याख्यान-माला व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
'विभिन्न बीमारियों से बचाव में स्वच्छता की भूमिका' विषय पर आयोजित विज्ञान व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता डॉ. मुनीश्वर गुप्त ने कहा कि हमारा शौचालय हमारे ड्राइंग रूम से बेहतर होना चाहिए। पूर्व आईएएस शशिकांत शर्मा ने स्वच्छता के लिए बढ़ती जनसंख्या को बाधक बताया। 
अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों और समाजसेवियों ने कहा कि अधिकांश संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे सस्ता और कारगर उपाय स्वच्छता ही है। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक स्वच्छता ही स्वस्थ भारत की आधारशिला है। 
   
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. भारद्वाज कुष्ठ रोग के प्रति सामाजिक कलंक दूर करने में आजीवन सक्रिय रहे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने काव्यांजलि दी।उपलब्धि भारद्वाज ने उनका परिचय प्रस्तुत किया।
इस दौरान डॉ. राजीव पचौरी को डॉ. वेद भारद्वाज सम्मान से सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि व सचिव डॉ. मधु भारद्वाज ने दीप जलाकर किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एएस सचान ने स्वागत उद्बोधन दिया। 
डॉ. डी.वी शर्मा, अरुण डंग, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, आगरा आकाशवाणी के पूर्व केंद्र निदेशक नीरज जैन, अशोक अश्रु, डॉ. यशोयश, दीपक प्रहलाद, डॉ. गिरजा शंकर शर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह और किरन शर्मा  वक्ताओं में शामिल रहीं।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments