रामलीला कमेटी ने मंदिर परिसर में रोपे 21 अशोक के पौधे, मनाया विधायक/अध्यक्ष का जन्मदिन, 25 सितंबर से मुकुट पूजन के साथ लीला का शुभारंभ

आगरा, 16 सितम्बर। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के संदेश के साथ श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान के निकट स्थित श्री राम हनुमान मंदिर परिसर में 21 अशोक के पौधों का रोपण किया गया। विधायक एवं श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का जन्म दिन भी मनाया गया। उन्होंने केक काटा। सभी पदाधिकारियों ने उनका माला पटका पहनाकर स्वागत किया। रामलीला कमेटी की ओर से उन्हें भारीभरकम माला पहनाई गई।
पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि माता जानकी का रावण द्वारा हरण किए जाने के बाद उन्हें अशोक वाटिका में रखा गया था। अशोक का वृक्ष अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ शोक दूर करने का प्रतीक भी माना जाता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में 21 अशोक के पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण प्रकृति के संरक्षण के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भी माध्यम है।
   
25 सितंबर से होगा रामलीला मंचन का शुभारंभ
कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को मुकुट की सवारी के साथ श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, विनोद जौहरी, रामकिशन रामू, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, संजय सिंघल, टीएन अग्रवाल, राकेश जैन, मनोज अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, दीपक ढल, आयुष अग्रवाल, राम आशीष शर्मा, राम राहुल शर्मा, राकेश जैन, आनंद मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, रामांशु शर्मा, लखन अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments