आगरा में नकली खाद का भंडाफोड़, 79 कट्टे संदिग्ध उर्वरक जब्त, पांच पर एफआईआर

आगरा, 11 सितम्बर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर कृषि विभाग ने खेरागढ़ में नकली खाद के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए 79 कट्टे संदिग्ध उर्वरक, 249 खाली बैग और दो वाहन जब्त किए हैं। पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जगनेर रोड आनंद पब्लिक स्कूल के पास रैना नगर में टीम ने दो संदिग्ध वाहन रोके। बोलेरो पिकअप RJ11 GD 2457 में सफेद बिना मार्का के 79 कट्टों में काला दानेदार उर्वरक भरा था। वहीं ईको कार UP80 GM 7689 में IPL इंडियन पोटाश लिमिटेड लिखे 249 खाली बैग, 2 सिलाई मशीनें और धागे के बंडल मिले।
  
मौके पर मौजूद मोनू पुत्र जय सिंह निवासी मलपुरा और सूरज पुत्र प्रेम सिंह निवासी रोहता वैध कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में बताया कि रूपे पुत्र दर्शन सिंह, विमल लवानियां और हरेंद्र निवासी डांडा खेरागढ़ के कहने पर सफेद बैगों के काले उर्वरक को डीएपी के ब्रांडेड बैगों में भरकर सप्लाई करना था।
जिला कृषि अधिकारी ने दो नमूने लैब जांच के लिए लिए और दोनों वाहनों को सील कर थाना खेरागढ़ को सुपुर्द किया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद, नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित और थाना प्रभारी हरीश शर्मा शामिल रहे।
__________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments