रसोई गैस सिलेंडर से घर में लगी आग
आगरा, 11 अगस्त। ट्रांस यमुना क्षेत्र की विद्यानगर कालोनी स्थित एक घर में देर रात रसोई गैस के सिलेंडर से आग लग गई। आग में रसोईघर और आसपास रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि कालिंदी विहार में विद्यानगर की गली नंबर चार में जगदंबा इंटर कॉलेज के पास उषा देवी का मकान है। इस मकान में सोमवार की देर रात करीब दो बजे आग लगी। बताया गया कि रसोई में रखे सिलेंडर से गैस लीक होने से यह आग लगी और तेजी से फैलने लगी।
आग देख उषा देवी के परिवार में हड़कंप मच गया और सभी लोग घर से बाहर की ओर भागे। इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। फायर स्टेशन संजय प्लेस से तुरंत दमकलें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाना शुरू कर दियां करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग से हुए नुक़सान का आकलन किया जा रहा है।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments