ताजमहल पर लपकों के खिलाफ एक्शन, पर्यटकों को परेशान करने वाले नौ गिरफ्तार

आगरा, 31 अगस्त। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। ताजमहल समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में नौ कथित लपकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद पर्यटन क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, ये लोग ताजमहल के आसपास गाइड, होटल और टैक्सी सेवा के नाम पर देशी-विदेशी पर्यटकों को घेरकर परेशान करते थे। इनकी शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर के नेतृत्व में पर्यटन पुलिस की दो टीमों ने रविवार को यह अभियान चलाया। टीमों ने ताजमहल के पश्चिमी, पूर्वी गेट, शिल्पग्राम और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में चेकिंग की और नौ लोगों को हिरासत में लिया।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने मीडिया को बताया कि पर्यटकों को परेशान करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ताजमहल की छवि और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments