उद्यमी अपनी संतानों को संस्कारवान बनाएं - नवीन जैन || एक्मा के स्थापना दिवस में रही महिलाओं की भी भागीदारी, श्रीकिशन अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

आगरा, 23 अगस्त। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने रविवार की उद्यमियों और व्यापारियों से अपनी संतानों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। वे वाटर वर्क्स चौराहे के निकट स्थित अग्रवन में इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संस्था के बुजुर्ग सदस्य श्रीकिशन अग्रवाल को "लाइफ टाइम एचीवमेन्ट" प्रदान किया गया।
सांसद जैन ने कहाकि स्थापना दिवस समारोह के साथ ही हर सामाजिक और वैवाहिक कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी बढ़ानी चाहिए। इससे उनमें स्वतः ही अच्छे संस्कार आएंगे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने महिलाओं को भी व्यापारिक क्षेत्र में प्रोत्साहन दिये जाने की वकालत की। उन्होंने माँ-बहनों से त्योहारों पर मेंहदी केवल महिलाओं युवतियों से ही लगवाने का आह्वान किया और कहा कि इसके लिए वे फीमेल टीम देने को तैयार हैं।
समारोह में जीएसटी के संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं के लिए हर समय उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की स्थानीय स्तर की समस्याओं को शीघ्रता से निपटाया जा रहा है और राज्य स्तरीय मामलों के लिए लखनऊ में पैरवी की जा रही है।
एमएसएमई के उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता एक्मा के अध्यक्ष अतुल गोयल ने की। संयोजक मनोज गर्ग एवं शलभ गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष नितिन गर्ग व उमेश बंसल ने व्यवस्थाएं संभालीं। संचालन सचिव मुकेश जैन ने किया। पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, अमित जैन, संजय गोयल, अमित मित्तल ने भी सहयोग किया।विनोद अग्रवाल, योगेश राय, अमित मित्तल, विजय बंसल, दीपेन्द्र बंसल, संजय गर्ग समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिलाओं की भी रही भागीदारी
इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह में इस बार सदस्यों के परिवारों की महिलाओं की भी भागीदारी रही। सभी महिलाओं को तम्बोला भी खिलाया गया। विजयी महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी महिलाओं को भी गिफ्ट दिए गए।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments