"स्क्रैप चैन में फर्जी व्यापारी गायब हो जाते हैं और उद्यमियों पर होती है कार्रवाई"- जीएसटी अधिकारियों के समक्ष नेशनल चैंबर ने रखी शिकायत

आगरा, 06 अगस्त। राज्य कर विभाग द्वारा 
गुरुवार को जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर भवन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम रखा गया, जिसमें व्यापारियों एवं उद्यमियों ने फाउंड्री उद्योग, मशीनरी निर्माण उद्योग से सम्बन्धित मुद्दों को रखा।
राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त ए.के. सिंह की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में चैम्बर द्वारा स्क्रैप को आरसीएम के लाने का सुझाव दिया गया। मांग की गयी कि आपूर्तिकर्ता फर्म का रिस्क स्कोर व्यापारी के पोर्टल पर प्रदर्शित हो जिससे विभाग के साथ साथ उद्यमी व अपडेट रहे। 
चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल ने कहा कि स्क्रैप चैन में फर्जी व्यापारी व्यापार करके गायब हो जाते हैं और उद्यमियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है जिससे भारी हानि उठानी पड़ती है।
संयुक्त आयुक्त ए के सिंह, उपायुक्त जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, अशोक सिंह, अखंड प्रताप सिंह ने सरकार के व्यापारी हितेषी कार्यों का उल्लेख किया।
इससे पूर्व चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि पंपसेट पर भी 5 प्रतिशत कर की दर की जाये। क्योकि डीजल पम्प सेट में इंजन और पम्प के कर दर 5 और 18 प्रतिशत कर देने से संयुक्त सेट के बेचने में कठिनाई होती है। 
कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह, नितेश अग्रवाल, सुनील सिंघल, संजय गोयल, अमित जैन, अंशुल अग्रवाल, अतुल गोयल, उमेश बंसल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जैन, अमित, संजय, नवनीत बंसल, दीपक अग्रवाल, आशीष बंसल, शैलेश अग्रवाल, जितेन्द्र गुप्ता, दीपेन्द्र बंसल, दिलीप अग्रवाल, अनुराग, विश्नू शर्मा, श्री किशन अग्रवाल, शलभ गुप्ता, नितिन गोयल, योगेश सिंघल उपस्थित थे।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments