मलपुरा में गत्ते के गोदाम में भीषण आग, ताजगंज में हैंडीक्राफ्ट दुकान भी आग की भेंट चढ़ी

आगरा, 06 अगस्त। शहर में गुरुवार को कुछ ही घंटों के भीतर आग लगने की दो घटनाएं हुईं। थाना मलपुरा क्षेत्र में गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गई, तो थाना ताजगंज क्षेत्र की एक हैंडीक्राफ्ट दुकान आग में भी आग लग गई। 
थाना मलपुरा क्षेत्र में गत्ते के बड़े गोदाम में बड़ी मात्रा में गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए आठ दमकलें लगाई गईं। घंटों की मशक्कत से आग को आसपास फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।
थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में भी अचानक भीषण आग लग गई। सुबह आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में रखा लाखों रुपये का हैंडीक्राफ्ट का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। 
दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments