Agra News: खबरें आगरा की....

रेडियो वार्ता और स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
आगरा, 07 अगस्त। ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा अगस्त माह में चलाए जा रहे शहरव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। एक ओर आकाशवाणी के माध्यम से आम नागरिकों तक हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाया गया, वहीं दूसरी ओर जीएल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आकाशवाणी में आयोजित विशेष वार्ता में सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने अभियान के उद्देश्य एवं शहर में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
__________________________________________
25 देशों के लियो सदस्यों का सम्मान 
आगरा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3231-ए2 के तत्वावधान में आयोजित इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न देशों से आए 25 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय लियो प्रतिनिधिमंडल का सम्मान लायंस क्लब आगरा आइडियल द्वारा फतेहाबाद रोड के एक रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 की ओर से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव रहे। __________________________________________
251 तुलसी के पौधे वितरित किए 
आगरा, 07 अगस्त। भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा कमला नगर स्थित श्री राम मंदिर चौक पर 251 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। 
शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना भी है। 
__________________________________________
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एक सितम्बर से
आगरा, 07 अगस्त। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल, श्री देवी जी ट्रस्ट के सहयोग से 18वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 1 सितंबर से 5 सितंबर तक के साथ मनाया जाएगा।
अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत हवन-पूजन, मेहंदी उत्सव, खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या, निशान यात्रा, मां महालक्ष्मी का भव्य फूल बंगला सहित सभी प्रमुख आयोजन पूर्व वर्षों की तरह होंगे।
__________________________________________
द्विदिवसीय हंटर फील्ड टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप शुरू 
आगरा, 07 अगस्त। प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट (एचएफटी) शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में हुआ। दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के 75 निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। संचालन रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट (आरएबीएसएआई) द्वारा किया जा रहा है।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments