डी मार्ट, इंस्टाकार्ट और ब्लिंकिट स्टोर पर एफएसडीए का छापा, अचार, जैम, सॉस, कैचप, मेयोनीज के दस नमूने भरे गए
आगरा, 07 जुलाई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जनपद में अचार, जैम, सॉस, कैचप एवं मेयोनीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ई-कॉमर्स वितरण केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया तथा दस खाद्य नमूने संग्रहित किए गए।
कार्यवाही के दौरान डी-मार्ट, प्रोफेसर कॉलोनी, दिल्ली गेट से Mother's Recipe ब्राण्ड के Mixed Pickle एवं Kissan ब्राण्ड के Mango Jam के 02 नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड परशुराम नगर, शाहगंज, आगरा से Mango Pickle, Mixed Fruit Jam, Eggless Tandoori Mayo एवं Maggi Rich Tomato Ketchup के 04 नमूने संग्रहित किए गए।
इसके अतिरिक्त ब्लिंकिट स्टोर बसई सब्जी मंडी से Soya Sauce, Chili Sauce, Green Chili Pickle एवं Veg Mayonnaise के 04 नमूने संग्रहित किए गए।
संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई नमूना अधोमानक, मिथ्याछाप अथवा असुरक्षित पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
_______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments