ट्रांस यमुना में बुजुर्ग की मौत पर तनाव, पड़ोसी से हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
आगरा, 12 जुलाई। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में स्थित राधानगर में रविवार को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
परिजनों का कहना है कि मृतक दिनेश अपने पड़ोसी से रुपये लेने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, और विवाद में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसी ने दिनेश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रांस यमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। परिजनों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बुजुर्ग की मौत के बाद क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments