लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खाई में उतर गई वोल्वो बस, छह यात्री घायल, फतेहाबाद के निकट हादसा

आगरा, 16 जुलाई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर किनारे खाई में उतर गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए।
खबरों के अनुसार, बस में करीब 60 यात्री सवार थे,  हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 35 पर हुआ। बस लखनऊ से आगरा आ रही थी। चालक को अचानक झपकी आने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पलटने से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस, यूपीडा की टीम और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात  भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments