इन्होंने भी किया योग, गिनाए फायदे
अर्हम ध्यान योग का आयोजन
आगरा, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अर्हम ध्यान योग द्वारा यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।प्रशिक्षक अंतरप्पाओं ने उपस्थित जनसमूह को योग प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। योगाभ्यास भूमि जैन व सिद्धार्थ जैन द्वारा कराया गया। सतेंद्र जैन, धुव जैन, सुचित्रा जैन, आकृति जैन, अंजना जैन, वर्षा जैन, सरिता जैन, सलोनी जैन मौजूद रहे।
_________________________________________
प्रयास फाउंडेशन: करें योग, रहें निरोग
आगरा, 21 जून। बल्केश्वर पार्क में लगाये गये योग शिविर में "प्रयास फाउंडेशन" ने सहभागिता कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। "वैदिक लाइफ योग सेंटर" के योग शिक्षक पवन आर्य ने विभिन्न योग मुद्राओं के आसन के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए योग की आवश्यकता बताई। प्रयास फाउण्डेशन के अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवाल "गुड्डू", गिर्राज बंसल, पूजा बंसल, डॉ राधेश्याम, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, अनिल गुप्ता, अनूप, अंकुर, राजीव, मनोज, मनीष, मनुराज, आशीष, अमित, प्रदीप, टिचूं, संदीप, उमंग, विशेष, शिखर, विशाखा, सरिता, नेहा ने भाग लिया।
_________________________________________
डीईआई में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योग
आगरा, 21 जून। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) के विज्ञान संकाय के प्रांगण में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ किया गया। लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।
योग प्रशिक्षिका संगीता सिन्हा द्वारा विभिन्न योगाभ्यासों का प्रदर्शन किया गया तथा उनके महत्व और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. सत्संगी, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, सरन आश्रम हॉस्पिटल, दयालबाग रहे। प्रतिभागियों को कुलसचिव प्रोफेसर संजीव स्वामी द्वारा सम्मानित किया गया। विशेष पुरस्कार डॉ. सीमा कश्यप को प्रदान किया गया। मंच संचालन डॉ. कविता रायजादा, डॉ. मोनिका एवं डॉ. दीपिका चौहान ने किया।
_________________________________________
पर्यावरण संरक्षण अभियान सँग योगाचार्यों का सम्मान
आगरा, 21 जून। क्षत्रिय सभा, राजपुर चुंगी शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार शाम शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एन्क्लेव में जन जागरूकता के लिए योगाचार्यों के सम्मान सँग पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया।
संरक्षक मंडल के निर्देशन में अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान और कार्यकारिणी सदस्यों ने हाथों में छोटे-छोटे पौधे लेकर लोगों को पौधारोपण करने, पेड़ बचाने और नियमित योग करने का संदेश दिया। योग गुरु ओपी धाकरे, रमेश गहलौत, हजारी लाल तोमर, सूर्यकांत चौहान, संजय चौहान और वीरी सिंह का सम्मान किया गया।
संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिंह सिकरवार, ललित रघुवंशी, हरिशंकर जसावत, शाखा प्रभारी दिनेश भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष श्याम परिहार, अंकेक्षक डॉ. राकेश सिंह सिकरवार, थान सिंह, मीडिया प्रभारी खजान सिंह धाकरे, राजेश धाकरे, युवाध्यक्ष अमित जसावत, हरेंद्र सिकरवार, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, लाल सिंह राघव, प्रमोद तोमर, एडवोकेट मनीष, प्रवीन तोमर, हेमंत तोमर, मनीष धाकरे, दशरथ सिंह जादौन, सचिन तोमर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
_________________________________________
श्रीराम पार्क जयपुर हाउस में योग
आगरा, 21 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री राम शाखा द्वारा श्रीराम पार्क, जयपुर हाउस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अनिल तोमर जी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख राजीव रघुवंशी, नन्द नन्दन गर्ग, श्याम तिवारी, दीपक कपूर, छीतरमल गर्ग, बलबीर सक्सैना, नेमीचंद्र, ईश्वर पाल सिंह, राकेश द्वितीय, राकेश प्रथम, कमल सिंह, दयाल सिंह, सत्यपाल सिंह, बालवीर, प्रमोद, चंद्रशेखर मौर्य, शेखर मित्तल, सुनील मित्तल, जीतू सिंह, राकेश पाठक, रामेश्वर वर्मा, राजवीर सिंह, दिनेश चूड़ामणि, संदीप गोयल, बंटी महाजन, राम, विनोद अग्रवाल, अनुराग सिंह, सतीश मौर्य, दीपक गर्ग, मानिक चंद,रमेश चंद, अविनाश, मुकुल कुलश्रेष्ठ, मनीष सिंघल, विजय सिंह, राजकुमार, सतीश मौर्य, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र करमचंदानी, आदि ने योग किया।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments