"पहले प्रेमिका को बुलाओ" - टॉवर चढ़कर युवक ने रख दी मांग

आगरा, 11 जून। जिले के एत्मादपुर क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह हाईटेक ड्रामा देखने को मिला। अपनी प्रेमिका से मिलने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। यह देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सभी उससे नीचे उतरने की मनुहार करने लगे।
लेकिन युवक ने साफ कह दिया कि पहले उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए, उसके बाद ही वह नीचे उतरेगा।
इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने के बाद नीचे उतारा। बताया गया है कि युवक पड़ोसी जनपद मथुरा का निवासी है। थाना एत्मादपुर पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी हेतु मथुरा भेज दिया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments