शादी के चार माह के भीतर ही भाभी के देवर से हो गए थे अवैध सम्बन्ध, पति ने देख लिया तो दोनों ने मिलकर कर दी उसकी हत्या

आगरा, 19 जून। शादी के महज चार माह के भीतर ही भाभी और देवर के बीच इश्क का भूत इस कदर चढ़ा कि दोनों में मिलकर भाई की हत्या कर दी। थाना सदर के अंतर्गत सुल्तानपुरा छोटी बस्ती निवासी युवक के विगत दिवस मिले शव को लेकर पुलिस ने यह अहम खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक अमित उर्फ सोलू की लगभग चार माह पहले विगत 19 फरवरी को शादी हुई थी। उसकी पत्नी खुशी के अपने देवर यानि अमित के छोटे भाई भोलू से अवैध सम्बन्ध हो गए थे। अवैध संबंधों में बाधक मानते हुए दोनों ने हत्या की साजिश रची और छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का शव झाड़ियों में मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद चौबीस घंटे के भीतर हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया और हत्यारोपी भाई भोलू, हत्या का षड्यंत्र रचने की आरोपी पत्नी खुशी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछने पर भोलू ने जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि खुशी से उसके अवैध संबंध हो गए थे। भाभी ने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया। योजना थी कि भाई की हत्या के बाद घरवालों से कहकर दोनों शादी कर लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तानपुरा छोटी बस्ती सदर निवासी अमित उर्फ सोलू (22 वर्ष) आगरा कैंट स्थित पंडितजी ढाबे पर वेटर का काम करता था। बुधवार की सुबह सात बजे वह घर से ढाबे पर जाने की बात कहकर निकला था। एक घंटे बाद क्षेत्रीय लोगों ने घर से सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में अमित का शव पड़ा देखा। युवक की पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक के छोटे भाई भोलू ने ढाबे पर काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अमित के पीछे उसका छोटा भाई भोलू जाता हुआ नजर आया। जहां अमित की हत्या हुई, वहां बस्ती के लोग शौच करने जाते हैं। अमित शौच करने के लिए बैठा था, तभी पीछे से पहुंचे छोटे भाई भोलू ने वहां पड़ा सीमेंट का पत्थर उठाया और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ तीन प्रहार किए। इसके बाद गमछे से गला घोंट दिया। पुलिस गुरुवार सुबह मृतक के घर पहुंची और पूछताछ के लिए भाई भोलू को बुलाया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से अमित की पत्नी खुशी घबरा गई और आत्महत्या का प्रयास किया। उसने घर में फंदे पर लटकने का प्रयास किया।
पुलिस पूछताछ में भोलू ने स्वीकार किया कि अमित की शादी के बाद से ही उसके और भाभी खुशी के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। तीन दिन पहले दोनों को अमित ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद घर में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद दोनों ने अमित की हत्या करके उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। हत्या के बाद आरोपी भाई की मौत पर आंसू बहाता रहा।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments