सात दमकलों ने कई फेरे लगाकर पाया आग पर काबू, गढ़ी भदौरिया स्थित शू फैक्ट्री में भीषण आग

आगरा, 25 जून। थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत गढ़ी  भदौरिया क्षेत्र में ढाकरी के महल के पास स्थित एक जूते की फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। करीब पौने दो घंटे के अथक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की सात दमकलों ने आग पर काबू पाया, इन दमकलों को भी पानी लाने के लिए कई फेरे लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि शिव बाबाजी हाउस के नाम से दो मंजिला बिल्डिंग में जूते की फैक्ट्री है। फैक्ट्री की पहली मंजिल पर आग लगी।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
ऊपरी मंजिल के कारण दमकल कर्मियों को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। संकरी गलियों के चलते बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। फैक्ट्री से देर तक धुआं और आग की लपटें उठती रहीं। 
थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। किसी भी व्यक्ति के आग में फंसे होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments