Agra News: खबरें आगरा की....
रक्तदान दिवस पर साइकिल रैली से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
आगरा, 14 जून। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में प्रयास फाउंडेशन ने बल्केश्वर महादेव मंदिर से साइकिल रैली में सहभागिता कर लोगों को स्वास्थ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
बल्केश्वर महादेव मंदिर के शुरू हुई साइकिल रैली को महंत अर्चित पांड्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के श्याम बिहारी गुप्ता, राजेश कुलश्रेष्ठ, क्रीड़ा भारती के वी.के.मित्तल, गिर्राज बंसल, प्रयास फाउंडेशन के आनंद गुप्ता, रिंकू गर्ग, रवि गुप्ता, अतुल, अंकुर, अनिल, आशीष, अमित, अर्पण, टिंचू अग्रवाल तथा स्कूली बच्चों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति जागरुक करने के लिए प्रयास फाउंडेशन द्वारा समय समय पर जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
_________________________________________
एशिया-पैसिफिक लैक्रोस सिक्सेस चैंपियनशिप के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में आगरा के दो खिलाड़ियों का चयन, शकील खान कैंप कोऑर्डिनेटर एवं सेलेक्टर
आगरा, 14 जून। एशिया-पैसिफिक लैक्रोस सिक्सेस चैंपियनशिप 2026, जो अक्टूबर माह में ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आयोजित होगी, के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शहर के दो खिलाड़ियों शशांक शर्मा एवं शिव्या शर्मा का चयन हुआ है। शिविर 17 जून से एक जुलाई तक गलगोटियास यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
शशांक शर्मा, शारदा वर्ल्ड स्कूल के छात्र हैं। शिव्या शर्मा बी.एससी. की छात्रा हैं और जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं।
शहर के ही शकील खान को इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए कैंप कोऑर्डिनेटर एवं सेलेक्टर नियुक्त किया गया है। शकील खान कई अंतरराष्ट्रीय लैक्रोस प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
_________________________________________
अशोक जैन सीए के नाम पर मेट्रो स्टेशन रखने की मांग
आगरा, 14 जून। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आगरा कॉलेज पर बन रहे मेट्रो रेलवे स्टेशन का नाम दिवंगत समाजसेवी अशोक जैन सीए के नाम पर रखने की मांग की है।
पत्र में उनकी समाजसेवाओं के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। अपनी मांग के समर्थन में संस्था ने रविवार को एक पोस्टर भी जारी किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ पार्थसारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, स्वीटी चौहान, विनीता जादौन, सुनील बग्गा, टी.एन सिंह चौहान, अमित जैन सेठिया, राहुल जैन, डॉ अशोक कुशवाह, हरीकांत शर्मा, रोबिन जैन, आयुषी गुप्ता मौजूद थे।
_________________________________________
क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिलीं पांच बायपेप मशीन
आगरा, 14 जून। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को मरीजों की सेवार्थ पांच बायपेप (Bi PAP) मशीन दान में मिली है।तीन मशीन तारघर निवासी आशा गोयल व पुत्र नितिन गोयल ने अपने पिता प्रभात गोयल की स्मृति में तथा दो मशीन कारगिल पेट्रोल पम्प के पास रहने वाली उमा देवी अग्रवाल ने अपने पति राधा रमन अग्रवाल (लोहामंडी) की स्मृति में दान की है।
उपरोक्त मशीनें दानदाताओं ने रविवार को कमेटी के विद्युत शवदाहगृह ताजगंज पर संचालित अस्थाई कार्यालय पर आकर कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल व महासचिव राजीव अग्रवाल को भेंट की। पदाधिकारियों ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि इससे पहले कमेटी के पास एक ही मशीन थी। जिस कारण कभी कभी असुविधा की स्थिति हो जाती थी। अब पांच मशीन और आ जाने से सुगमता होगी। इस मौके पर दानादाता परिवारों के अलावा कमेटी के विशनू गर्ग, ताराचंद गोयल, राकेश कुमार अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राकेश गर्ग, मनोज शर्मा, विपिन जिंदल, किशन कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
_________________________________________
जरूरतमंदों को किया पूड़ी-सब्जी वितरण
आगरा, 14 जून। सामाजिक संस्था आर्म्स द्वारा रविवार को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा कार्य में संस्था के प्रदीप अग्रवाल, पंकज शर्मा, राजीव जैन, अनंत वाजपेयी, विवेक अग्रवाल, राकेश, नितिन, रजनीश एवं अमित गुलाटी ने लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।
_________________________________________
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments