नेशनल चैम्बर की पहल पर एमएसएमई मंत्री की उपस्थिति में समस्त विभागाध्यक्ष औद्योगिक समस्याओं पर करेंगे मंथन, विकसित भारत-2047 आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कल 14 को
आगरा, 13 जून। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा द्वारा विकसित भारत-2047 आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन रविवार 14 जून को संजय प्लेस स्थित एक होटल में किया जाएगा।
सायं साढ़े पांच बजे से होने वाले इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं आगरा प्रभारी भूपेन्द्र सिंह चौधरी की उपस्थिति में जिले के समस्त विभागध्यक्ष के साथ औद्योगिक समस्याओं पर मंथन किया जायेगा।
इस आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विजयेन्द्र पांडियन आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उप्र, मंडलायुक्त, जिलधिकारी, उपाध्यक्ष व सचिव एडीए, सीडीओ,. आर.ओ. उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा, चीफ फायर आफीसर, टूरिज्म आफीसर, आरएम यूपीसीडा, नगर आयुक्त, गेल गैस लि, ग्रीन गैस लि, प्रबन्ध निदेशक, दविविनिलि, टोरंट पावर लि, जेडीआई, उपश्रमायुक्त आदि विभागध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी शनिवार को जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं उपयुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा दी गई। उन्होंने विकसित भारत-2047 आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का पोस्टर विमोचन भी किया।
इस दौरान चैम्बर अध्यक्ष ने बताया कि शहर में प्रथम बार चैम्बर की पहल पर आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में टीटीजेड की बंदिशों, यूपीसीडा द्वारा लगाये गये अधिकतम औद्योगिक शुल्क, औद्योगिक भूमि को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड किये जाने आदि समस्याओं पर मंथन किया जायेगा। इस कॉन्क्लेव में ओडीओपी के उत्पाद स्टॉल एवं ओडीओसी की उत्पाद की स्टॉल भी लगायी जायेगी।
प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, औद्योगिक विकस प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनूप गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विवेक जैन, प्रशांत जैन, अपूर्व मित्तल उपस्थित थे।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments