हॉपअप आगरा में लेकर आया मनोरंजक खेल

आगरा, 04 मई। देश के आधा दर्जन शहरों में सफल संचालन के बाद हॉपअप कंपनी ने ताजनगरी में  प्रीमियम पारिवारिक मनोरंजन केंद्र शुरू किया है। यह मनोरंजन केंद्र सोमवार से एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल में शुरू कर दिया गया।
इस अवसर पर कंपनी के विकास डंग, वेदांत हरसौरा, निखिल नागपाल, इंद्रजीत पुनियानी और मेघा ने पत्रकारों को केंद्र में उपलब्ध कराई सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर, अमृतसर, भरूच तथा सूरत जैसे शहरों के बाद यूपी में यह पहला केंद्र खोला गया है। 
इस मनोरंजन केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं। यहाँ बॉलिंग, आर्केड एवं रिडेम्प्शन गेम्स, आभासी वास्तविकता (वीआर) तथा किड्स सिटी जैसे विविध आकर्षण एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। 
हॉपअप में 50 से अधिक व्यक्तियों की क्षमता वाला बैंक्वेट भी उपलब्ध है, जहाँ जन्मदिन, कॉर्पोरेट आयोजन, पारिवारिक समारोह संपन्न किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां सौ रुपये प्रति गेम का शुल्क देने पर कार्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से विभिन्न खेलों का आनंद लिया का सकता है, लेकिन इच्छुक व्यक्ति को न्यूनतम दो हजार रुपये का कार्ड लेना होगा। इसमें सुविधा यह रहेगी कि यदि किसी व्यक्ति ने कार्ड लेने के बाद चार-पांच या आठ-दस गेम ही खेले तो बची हुई राशि को वह अगली विजिट पर प्रयोग कर सकता है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments