प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएंगी छावनी क्षेत्र के निवासियों को सुविधाएं, समीक्षा बैठक में सांसद भी शामिल हुए

आगरा, 28 अप्रैल। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने सोमवार को मॉल रोड स्थित छावनी परिषद कार्यालय में आयोजित छावनी परिषद की बैठक में भाग लिया। बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सांसद नवीन जैन ने अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।
बैठक में ब्रिगेडियर रजत त्यागी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मोहन, आगरा छावनी से विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष राजेश गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई।
बैठक में सड़कों, स्वच्छता, जलापूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई, जिससे आने वाले समय में छावनी क्षेत्र के लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments