भारी वाहनों के निकलने से गड़बड़ाने लगा पोइया घाट पोंटून पुल का संतुलन, ओवरहैड बैरियर लगाकर लगाई गई रोक
आगरा, 03 अप्रैल। दयालबाग में पोइया घाट से यमुना नदी पर बनाए गए पीपों के पुल से लोडर और भारी वाहन के गुजरने पर रोक लगा दी गई है। इस पुल के दोनों किनारों पर ओवरहैड बैरियर लगा दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही पोइया घाट पर शुरू हुए इस पोंटून पुल से सादाबाद, आंवलखेड़ा, खंदौली की ओर से भगवान टॉकीज की ओर आने वाले और भगवान टॉकीज से खंदौली की ओर जाने वाले लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
पोंटून पुल का सबसे अधिक लाभ यमुना पार खंदौली की ओर से आने वाले ग्रामीणों और शहर में पढ़ने आने वाले छात्रों को हुआ है। इस पुल से रोजाना हजारों की संख्या में राहगीर निकल रहे हैं।
इस रास्ते से लोडर टेंपो, डीसीएम, मैक्स आदि जैसे भारी वाहनों के भी निकलने से पोंटून पुल का संतुलन गड़बड़ाने लगा था, पुल पर लगे लकड़ी पट्टे खिसकने लगे थे। इसलिए पुल से दोनों ओर गाटर के ओवरहेड बैरियर लगाकर भारी और लोडर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। हालांकि दो और तीन पहिया के साथ हल्के चार पहिया वाहनों पर कोई रोक नहीं है। उनका आवागमन जारी है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments