आगरा में एक और फ्रॉड! निवेश का लालच देकर साइबर ठगों ने व्यापारी से 57 लाख रुपये ठगे
आगरा, 07 अप्रैल। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ताजगंज निवासी एक व्यापारी से साइबर ठगों ने 57 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दखनाई गेट ताजगंज निवासी पुलकित गोयल के साथ यह ठगी निवेश का लालच देकर की गई। पुलकित सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप 610 बार्कलेज स्मार्ट स्टॉक पिक्स से जुड़ गए थे। यह ग्रुप निवेश करने वालों के लिए काम कर रहा था। ग्रुप को सानिया जोशी नाम की महिला लीड कर रही थी। लोगों को निवेश के लिए निर्देशित करती थी।
मुनाफा देखकर पुलकित ने भी 12 जनवरी से 28 फरवरी तक 57.55 लाख का निवेश कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप के लिंक पर यह राशि दिख रही थी। इसके साथ ही मुनाफा भी नजर आ रहा था। इस राशि को खाते में ट्रांसफर करने का प्रयास किया, लेकिन रकम ट्रांसफर नहीं हुई। इसके बाद पुलकित को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर पुलिस की शरण ली। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments