नए चैंबर अध्यक्ष ने की दो समितियों और 16 प्रकोष्ठों की घोषणा, अधिकांश पुराने चेहरे

आगरा, 07 अप्रैल। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी स्थित सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न समितियों और प्रकोष्ठों के चेयरमैनों की घोषणा की गई। 
सदस्यता एवं प्रशासनिक समिति का चेयरमैन मनीष अग्रवाल एवं वित्त एवं कार्यक्रम समिति का चेयरमैन शलभ शर्मा को बनाया गया। इसके अलावा 16 प्रकोष्ठ का गठन किया गया। 
जीएसटी प्रकोष्ठ का चेयरमैन अमर मित्तल, आयकर प्रकोष्ठ अनिल वर्मा, बैकिंग प्रकोष्ठ सुनील सिंघल, गेल गैस प्रकोष्ठ विवेक जैन, फाउंड्री डवलपमेंट प्रकोष्ठ अंशुल अग्रवाल, प्रदूषण विभाग समन्वय प्रकोष्ठ नरेन्द्र तनेजा, एक्सपोर्ट प्रमोशन प्रकोष्ठ नरिन्दर सिंह, नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ सीताराम अग्रवाल, महिला उद्यमिता प्रकोष्ठ आशी अग्रवाल 
नगर निगम एवं जल निगम प्रकोष्ठ डा एसके साहनी, एमएसएमई प्रकोष्ठ संजय गोयल, श्रम कल्याण प्रकोष्ठ श्रीकिशन गोयल, होटल एवं रेस्टोरेन्ट विकास प्रकोष्ठ राकेश चौहान, रेलवे प्रकोष्ठ एस.एन. अग्रवाल, नाचिक प्रकोष्ठ दिनेश कुमार जैन, सीआईआई, फिक्की एवं फीओ प्रकोष्ठ का चेयरमैन राजेश अग्रवाल को बनाया गया।
शीघ्र ही संविधान समिति का गठन किया जायेगा तथा ताज संरिक्षत क्षेत्र में माननीय सर्वोच्च न्यायालय मजबूती से पैरवी हेतु तीन समितियाँ क्रमशः लीगल समिति, टैक्निकल समिति व प्रदेश व केन्द्र सरकार समन्वय समिति का गठन शीघ्र ही किया जायेगा। 
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments