कासगंज के होली मिलन समारोह में आगरा टेंट लाइट क्रॉकरी एंड कैटर्स एसोसिएशन के सदस्य सम्मानित
आगरा, 14 मार्च। पड़ोसी जनपद कासगंज में आयोजित हुए होली मिलन समारोह के अवसर पर आगरा टेंट लाइट क्रॉकरी एंड कैटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री धर्मवीर कौशिक, उप मीडिया प्रभारी अमन कुलश्रेष्ठ,मंत्रीसारथी साहू मंत्री गौरव जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर संगठन की मजबूती तथा टेंट, लाइट, क्रॉकरी और कैटरिंग व्यवसाय को आगे बढ़ाने के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक में यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार एसोसिएशन को और मजबूत बनाया जाए तथा व्यवसाय की गुणवत्ता, सेवा और डिलीवरी सिस्टम को बेहतर किया जाए।
सदस्यों ने इस अवसर पर आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह ने सभी सदस्यों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठन की एकता को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा तथा सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments