सुबह युवक की तालाब में लाश मिली, दोपहर में युवती ने भी लगाई छलांग

आगरा, 06 मार्च। फतेहपुर सीकरी में ग्वालियर गेट के पास स्थित प्राचीन तालाब में शुक्रवार की सुबह यहां एक 19 साल के युवक की लाश मिली. सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तालाब में दोपहर में एक युवती ने भी छलांग लगा दी। हालांकि समय रहते हुए उसकी जान बचा ली गई। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
खबरों के मुताबिक, सुबह मिले शव की शिनाख्त 19 साल के अमन पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला बनी इसराइल के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि कि मृतक ने कुछ दिन पहले भी दरगाह के पास स्थित शाही तालाब में कूदने की कोशिश की थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया, जिसके बाद पंचनामा भर कर शव को सौंप दिया गया।
इस घटना के कुछ ही घंटे बाद दोपहर एक बजे सूचना मिली कि एक युवती ने भी ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तालब से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते तालाब से निकालने जाने पर युवती की जान बच गई।  उसकी पहचान 21 साल की उषा पुत्री दौलतराम निवासी कीली खाना के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments