आगरा कैंट रेलवे स्टेशन फिर टला हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री गिरा, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

आगरा, 05 मार्च। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गुरुवार को फिर हादसा होने से बच गया चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री गिर गया और ट्रेन के नीचे चला गया लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों के जवान ने तेजी से यात्री को बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।
खबरों के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस खड़ी थी। थोड़ी ही देर में ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में कई यात्री इस दौरान चढ़े। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी तभी वहां तेजी से आए एक अन्य यात्री ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह असंतुलित हो गया और नीचे गिर गया। वहां खड़े आरपीएफ जवान श्रीकांत ने तेजी से यात्री को ट्रेन के नीचे गिरने से पहले बाहर खींच लिया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंजाब मेल एक्सप्रेस में चढ़ रहे यात्री का अचानक पैर अचानक फिसल गया था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। यह देख प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल श्रीकांत ने तुरंत दौड़ लगा दी और अपनी सूझबूझ से उस यात्री को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और यात्री को चढ़ा दिया गया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला के दो बार प्लेटफार्म पर गिरने और तीसरी बार में ट्रेन में चढ़ पाने का वीडियो वायरल हुआ था।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments