होली पर आगरावासी पी गए 37 करोड़ की शराब, 22 करोड़ मिठाई भी खाई, बिक गए 25 करोड़ के रंग-गुलाल और पिचकारी

आगरा, 05 मार्च। होली पर खान-पान की वस्तुओं की बिक्री को लेकर रोचक आंकड़े सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक शहरवासी होली पर दो दिनों में 37 करोड़ की शराब पी गए। यही नहीं, शहर में होली पर लगभग 22 करोड़ रुपये की मिठाई बिक गई और 25 करोड़ रुपये का रंग-गुलाल और पिचकारी का कारोबार भी हुआ।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, होली के मौके पर शराब की बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिले में कंपोजिट शॉप- 266, देशी शराब की दुकानें- 338, मॉडल शॉप -24, प्रीमियल रिटेल शॉप- 08 की दुकानें हैं, इन दुकानों पर जमकर शराब की खरीद हुई। लोगों ने होली के मौके पर अपने घरों में शराब का स्टॉक भर लिया, जिससे दुकानदारों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई।
इसी प्रकार होली पर शहर में करीब 22 करोड़ रुपये की मिठाई और चॉकलेट की बिक्री हुई, जिसमें करीब पांच से सात करोड़ की गुझिया की बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। गुझिया, मठरी और चॉकलेट गिफ्ट पैक की जमकर खरीदारी हुई। 
यही नहीं, रंग, गुलाल और पिचकारियों का बाजार करीब 25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सामान्य गुलाल के मुकाबले प्रीमियम और हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक दर्ज की गई। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की बहुत मांग रही। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments