Agra News: खबरें आगरा की........

संकल्प सेवा के नवसंवत्सर उत्सव के पोस्टर का विमोचन
आगरा, 16 मार्च। माँ दुर्गा मंदिर, नामनेर पर आगामी 18 मार्च को आयोजित 9वें संकल्प नवसंवत्सर उत्सव के पोस्टर का विमोचन संरक्षक मुख्य अतिथि डॉ अशोक शिरोमणि द्वारा किया गया।
डॉ शिरोमणि ने सभी को नवसंवत्सर की बधाई प्रेषित की साथ ही संकल्प सेवा संस्था को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम को संयोजक विकास भारद्वाज, अनूप वर्मा, रघु पंडित, अलका सिंह शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि संकल्प सेवा संस्था 18 मार्च को सायं 4 बजे से नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर संवत २०८३ के आगमन को उत्सव के रूप में मनाएगी। इसमें क्रीड़ा भारती, आगरा एवं नटरांजलि थियेटर आर्ट्स सहयोगी संस्थाएं हैं। विमोचन में ब्रजेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल 'बॉबी', धर्मवीर कौशिक, दिनेश अग्रवाल 'कालू', उदय प्रताप बघेल, राजकुमार गुप्ता, लालाराम तेनगुरिया, अंशुल पंडित, सलमान अब्बास, दीपक कुशवाह भी मौजूद रहे।
_________________________________________
आधुनिक जीवनशैली एवं शारीरिक शिक्षा हुई संगोष्ठी 
आगरा, 16 मार्च। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को "आधुनिक जीवनशैली एवं शारीरिक शिक्षा की प्रासंगिकता" विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य अनिरुद्ध यादव एवं मुख्य वक्ताओं ने किया। ग्वालियर से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोरध्वज सिंह ने योग और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने के वैज्ञानिक तरीकों पर प्रकाश डाला। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय एसोसिएट प्रोफेसर के डॉ. विवेक कुमार सिंह ने पोषण और समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन की भूमिका पर जोर दिया। शासकीय कॉलेज निवारी मध्यप्रदेश के क्रीड़ा अधिकारी सिद्धार्थ श्रीनेत ने 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु सिंह थे। संचालन यशवीर सिंह ने किया। अंत में उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य द्वारा सेमीनार में प्रतिभाग करने वाले 40माध्यमिक के शरीरिक शिक्षा के शिक्षकों और 46बेसिक स्कूल के शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 
_________________________________________
वैश्विक व्यापार में भारत के लिए नए अवसर
आगरा, 15 मार्च। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर ने देश के अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय थे। 
सेमिनार को एफमेक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संयोजक एवं डीसीएफएलआई के चेयरमैन पूरन डावर, एसबीआई के नागेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, एसएमई पुनीत शर्मा, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, फिओ के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने संबोधित किया। एफमेक के पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद, कैप्टन एएस राणा, राजेश सहगल, राजीव वासन, प्रदीप वासन, सी. एम. सचदेवा, सुशील सचदेवा, अनिरुद्ध तिवारी, ललित अरोरा, राजेश अग्रवाल, गुलशन लामा, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के उप निदेशक आरके शुक्ला उपस्थित रहे।
_________________________________________
जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ आगरा के विकास पर होगी चर्चा
आगरा, 18 मार्च। शहर के विकास को उसकी ऐतिहासिक विरासत के साथ आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक बैठक 18 मार्च को रामाना ग्रैंड (आगरा क्लब के सामने) पर दोपहर ढाई बजे से आयोजित होगी। बैठक में जापानी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा, जिसका नेतृत्व ओआईएससीए के प्रबंध निदेशक मोर्टिया अकीरा करेंगे। बैठक में आगरा में प्रस्तावित प्लैनेटोरियम (तारामंडल) के विषय पर चर्चा की जाएगी। ओआईएससीए द्वारा पूर्व में जापान के विश्वस्तरीय प्लैनेटोरियमों का अध्ययन एवं भ्रमण आयोजित किया गया है। इसके अतिरिक्त जापानी शैली के उद्यान के विकास जैसे सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय प्रस्तावों पर भी प्रारंभिक विचार-विमर्श किया जाएगा।
_________________________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments