50 लाख से अधिक की शराब ट्रक में जनरेटर बॉडी के भीतर छुपाकर ले जा रहे थे, दो पकड़े गए

आगरा, 15 मार्च। थाना एत्मादपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। तस्कर फिल्मी अंदाज में जनरेटर की बंद बॉडी के अंदर शराब छिपाकर ले जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत 50-60 लाख रुपये आंकी गई है। इनमें रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, ऑल सीजन समेत कई नामी ब्रांड शामिल हैं। 
खबरों के अनुसार, ट्रक में जनरेटर की बॉडी बनाई गई थी, जिसके अंदर लगभग 600 पेटी अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। तस्कर बिल्कुल फिल्म पुष्पा की तर्ज पर शराब की तस्करी कर रहे थे, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। यह शराब पंजाब के बठिंडा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments