रमाबाई जयंती पर संगोष्ठी, बुद्धा पार्क निर्माण में योगदान के लिए सम्मान
आगरा, 08 फरवरी। श्रीनगर धर्मोदय बौद्ध विहार, ट्रांस यमुना क्षेत्र में माता रमाबाई महिला संघ द्वारा माता रमाबाई जयंती पर उनके विचारों को नमन किया गया।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं मानव कल्याण जैसे उच्च मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि माता रमाबाई का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सेवा, त्याग और नारी चेतना का अद्भुत उदाहरण है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व समाज को समानता, संवेदना और जागरूकता का मार्ग दिखाता रहेगा।
इस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। पातीराम सागर द्वारा भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह एवं नेत्रपाल सिंह को आगरा के कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क में किए जा रहे निर्माण कार्य एवं उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिपाल सिंह जी, लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व जिला जज राजेंद्र प्रसाद, डॉ. चंद्रगुप्त सोनी एवं उमा गौतम सहित अनेक नागरिकों की उपस्थिति रही।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments